Viral Video: भजन गायक पर नोटों की बारिश देख थम जाएगी सांसे...कट्टे और बोरिया कर दी खाली....वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो आते हैं जो कई बार छा जाते हैं। अभी गुजरात में हाल ही में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह गया। यहां जूनागढ़ जिले के खंभालिया में आयोजित कविराज जिग्नेश के डायरो कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने मंच पर बैठे भजन सिंगर पर नोटों की बारिश कर दी। भजन कार्यक्रम में नोटों की इतनी बड़ी बारिश शायद ही पहले कभी देखी गई हो।
क्या है डायरो और कौन हैं कविराज जिग्नेश?
डायरो गुजरात की पारंपरिक लोक संगीत प्रस्तुति है, जिसमें भजन और कथा दोनों का मिश्रण होता है। इसमें कलाकार लोकगीतों और भजनों के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक संदेश देते हैं। कविराज जिग्नेश इस क्षेत्र के फेमस भजन सिंगर हैं। उनके गाए हुए भजन लोगों के दिलों को छू जाते हैं।
नोटों की हुई बारिश
कार्यक्रम के दौरान दर्शक भजनों की धुन पर झूमते हुए मंच पर नोट फेंकते रहे। शुरुआत में लोग नोट या छोटे-छोटे बंडल फेंकते दिखाई दिए, लेकिन कुछ ही समय में स्थिति इतनी बढ़ गई कि कुछ लोग थैलों और बोरियों में भरे पैसे लेकर सीधे मंच पर आ गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नोटों का ढेर मंच पर जमा हो गया।
pc- abp news





