Video viral: यमराज का दोस्त निकला ये भाई तो, इतने खतरनाक काम के बाद भी बच निकला, वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। इन वीडियो में आपको कई ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं जो हैरान कर देती है। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया हैं जिसमें लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं। खासकर, इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। अभी, ऐसा ही एक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवा चलती बाइक पर स्टंट कर रहे हैं। 

क्या हैं वीडियो में
बाइक पर सवार एक युवक स्टंट करने में मशगूल हैं, लेकिन उसे यह पता नहीं हैं की उसके साथ क्या होने वाला है। वह इतनी ज़ोर से ज़मीन पर गिरा कि वह दोबारा स्टंट करने के बारे में कभी नहीं सोचेगा। अभी, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आखिर हुआ क्या?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ युवा गांव की सड़कों पर बाइक चला रहे हैं। वे मस्ती करते दिख रहे हैं। इसमें एक युवक बाइक चलाते-चलाते बाइक का हैंडल छोड़ देता है। इसके बाद वह दोनों पैर ऊपर करके सोकर गाड़ी चलाने लगता है। लेकिन यह स्टंट युवक पर उल्टा पड़ गया है। कुछ ही सेकंड में युवक का बैलेंस बिगड़ गया और युवक धड़ाम से ज़मीन पर गिरा। लेकिन यह सब उसके दोस्त ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

pc- rochakkhabare.com