Video viral: भूलकर भी चोरी नहीं करेगा ये चोर...मिली ऐसी सजा की बन आई जान पर....वीडियो हो रहा वायरल

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा कई बार ट्रेन, बस बाइक पर से चोर लोगों के मोबाइल छिनकर भाग जाते है। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया हैं, जी हां एक चोर को ट्रेन के यात्रियों ने रंगे हाथों चोरी करते पकड़ लिया और फिर उसे ऐसी सज़ा दी जिसने सबको हिलाकर रख दिया। यह घटना बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर हुई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। 

मोबाइल फ़ोन छीनकर भागने की कोशिश
वायरल वीडियो बिहार राज्य के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति चलती ट्रेन से एक यात्री का मोबाइल फ़ोन छीनने की कोशिश कर रहा था। हालाँकि, उसकी कोशिश नाकाम रही और यात्रियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। यात्री इतने गुस्से में थे कि चोर को आसानी से जाने देने के बजाय, उन्होंने चोर को सज़ा देने का फ़ैसला किया।

क्या किया यात्रियों ने
यात्रियों ने खिड़की से चोर के दोनों हाथ पकड़ लिए। इस समय चोर ट्रेन के बाहर खिड़की में हाथ डालकर लटका हुआ था। खास बात यह है कि कुछ देर बाद ट्रेन चल पड़ती है लेकिन फिर भी कुछ यात्री चोर का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं है।  इस समय वह अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाता हुआ, यात्रियों से गुहार लगाता हुआ दिखाई देता है। ट्रेन की स्पीड बढ़ने के बाद यात्री चोर का हाथ छोड़ देते हैं, जिससे वह रेलवे स्टेशन से टकरा जाता है। आखिरी सीन में चोर स्टेशन पर गिरता हुआ दिखाई देता है। किस्मत से वह चलती ट्रेन के पहियों के नीचे नहीं कुचला गया, वरना उसकी जान जा सकती थी।

pc- rochakkhabare.com