Virat Kohli: 38 साल के हुए विरोट कोहली, जाने अब तक जीते हैं कितने आईसीसी अवार्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस सबके बीच आप ये जान लीजिए कि विराट कोहली ने अपने सुनहरे करियर में कितने आईसीसी अवॉर्ड जीते हैं और कौन-कौन से आईसीसी के अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

विराट कोहली आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। विराट कोहली ने पहली बार सबसे बड़ा आईसीसी अवॉर्ड साल 2012 में जीता था, जब वे आईसीसी ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे। इसके बाद अगले आईसीसी अवॉर्ड के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ा था। 2017 में जाकर उन्हें आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। उस साल वह आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर फिर से बने थे। अगले साल तो उन्होंने आईसीसी से 3 अवॉर्ड बटोर लिए थे।

2018 में विराट कोहली आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए थे। 2019 में विराट कोहली को आईसीसी से एक खास अवॉर्ड मिला था। उन्हें 2019 में आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड से नवाजा गया था।

pc- nationalheraldindia.com