WhatsApp पर Delete हुआ Message पढ़ना है? ये आसान Trick आएगी आपके काम

 pc: hindustan

WhatsApp पर कई बार ऐसा होता है कि कोई व्यक्ति मैसेज भेजने के बाद उसे तुरंत डिलीट कर देता है। इसके बाद चैट में “This message was deleted” दिखाई देता है और मन में सवाल आता है कि आखिर उस मैसेज में क्या लिखा था। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान तरीकों से आप यह पता लगाने की कोशिश कर सकते हैं कि डिलीटेड मैसेज  में क्या था।

नोटिफिकेशन हिस्ट्री से मिल सकती है मदद
एंड्राइड फोन में नोटिफिएशन हिस्ट्री नाम का एक फीचर मौजूद होता है। अगर यह फीचर पहले से इनेबल्ड है, तो WhatsApp पर आने वाले कुछ नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड फोन में दिखाई दे सकता है। ऐसे में सेंडर ने मैसेज  भेजने के बाद उसे डिलीट कर दिया हो, फिर भी नोटिफिकेशन हिस्ट्री  में उसका कुछ हिस्सा दिखाई देने की संभावना रहती है।

इसे Check करने के लिए फोन की सेटिंग्स खोलें और Search में “Notification History” लिखें। अगर आपके फोन में यह सुविधा उपलब्ध है, तो इसे इनेबल करके आने वाले नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। अलग-अलग कंपनियों के फोन में इसका नाम या तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।

WhatsApp नोटिफिकेशन बंद होने पर क्या होगा?
अगर WhatsApp के नोटिफिकेशन पहले से बंद थे या मैसेज का नोटिफिकेशन फोन में आया ही नहीं, तो Notification History से डिलीटेड  मैसेज देखना संभव नहीं होगा। इसी तरह पुराने नोटिफिकेशन भी हर फोन में हमेशा उपलब्ध रहें, यह जरूरी नहीं है।

Third-Party Apps से रहें सावधान
Internet पर कई ऐसे Apps मिलते हैं जो डिलीटेड व्हाट्सएप मैसेज दिखाने का दावा करते हैं। लेकिन इन्हें इनस्टॉल करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। ऐसे ऐप्स नोटिफिकेशन एक्सेस या अन्य सेंसिटिव परमिशन मांग सकते हैं, जिससे आपकी Privacy प्रभावित हो सकती है।

जरूरी बात
किसी दूसरे व्यक्ति के डिलीटेड मैसेज को देखने की कोशिश करते समय उसकी प्राइवेसी का सम्मान करें। सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि केवल अपने फोन के उपलब्ध नोटिफिकेशन रिकॉर्ड्स और आधिकारिक फीचर्स का इस्तेमाल करें।