Android में बैटरी जल्दी खत्म होने से रोकना चाहते हैं? बस अपनाएं ये टिप्स
- byvarsha
- 08 Sep, 2026
pc: bhaskar english
आजकल स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक, लगभग हर काम फोन से किया जाता है। ऐसे में अगर एंड्राइड फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगे तो परेशानी होना स्वाभाविक है। हालांकि कुछ आसान सेटिंग्स और आदतों की मदद से बैटरी बैकअप को बेहतर किया जा सकता है।
1. स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें
फोन की स्क्रीन बैटरी की ज्यादा खपत कर सकती है। इसलिए ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार रखें। आप ऑटो-ब्राइटनेस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिससे फोन आसपास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस एडजस्ट करता है।
2. बैटरी ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ऐप्स पहचानें
सेटिंग्स में जाकर बैटरीया बैटरी यूसेज विकल्प खोलें। यहां आपको पता चल जाएगा कि कौन-से ऐप्स सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उन्हें अनइंस्टॉल या उनकी बैकग्राउंड एक्टिविटी को रिस्ट्रिक्ट किया जा सकता है।
3. जरूरत न होने पर लोकेशन और ब्लूटूथ बंद रखें
अगर आप लोकेशन , ब्लूटूथ या हॉटस्पॉट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इन्हें बंद रखना बेहतर है। जरूरत पड़ने पर इन्हें दोबारा आसानी से चालू किया जा सकता है।
4. बैटरी सेवर का इस्तेमाल करें
जब Battery कम हो और चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध न हो, तो बैटरी सेवर या पावर सेविंग मोड चालू कर दें। इससे कुछ बैकग्राउंड एक्टिविटीज और परफॉमेन्स को सीमित करके बैटरी बैकअप बढ़ाया जा सकता है।
5. फोन और ऐप्स को रखें अपडेटेड
एंड्राइड और ऐप्स के अपडेट्स को नजरअंदाज न करें। कई अपडेट्स में परफॉरमेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन से जुड़े सुधार शामिल होते हैं।
6. लाइव वॉलपेपर और ज्यादा Widgets से बचें
एनिमेटेड या Live Wallpaper और लगातार अपडेट होने वाले Widgets Battery की अतिरिक्त खपत कर सकते हैं। बेहतर Battery Backup के लिए साधारण वॉलपेपर और जरूरी Widgets का इस्तेमाल करें।





