Wayanad Landslide: राहुल और प्रियंका गांधी ने किया वायनाड का दौरा, पीड़ित लोगों से मिल दी सांत्वना, कर दिया ये बड़ा वादा

इंटरनेट डेस्क। केरल के वायनाड में मंगलवार को हुए लैंडस्लाइड में अब तक लगभग 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी यहा पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार को वायनाड पहुंचे और पीड़ितों से मिले।

यहां राहुल औऱ प्रियंका गांधी ने अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। इस दौरान कई लोग दोनों से मिले। दोनों ने हादसे में अपनों को खोने वालों और घायलों को सांत्वना दी। बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों यहां काफी देर तक रुके और पीड़ित लोगों से बातचीत करते रहे।

राहुल गांधी ने इस दौरान वादा किया कि कांग्रेस यहां 100 से अधिक घर बनाकर देगी। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा कि यह बहुत भयानक त्रासदी है। हम कैंप और अस्पताल गए और स्थिति का जायजा लिया। हमने जिला प्रशासन के साथ एक बैठक भी की है। उन्होंने बताया कि कितने जान-माल का नुकसान हुआ है, कितने घर बहे हैं।

pc- businesstoday-in