WB Elections: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज फिर से हो रहा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले की फाल्टा विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान हो रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से वोट डाले जा रहे है। मतदान सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगा। चुनाव के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं, जो किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था मानी जा रही है।

फाल्टा विधानसभा सीट पर दो चरणों में संपन्न हुए चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। हालांकि मतदान के दिन कई बूथों से चुनावी गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। आरोप लगाया गया था कि कई ईवीएम मशीनों में भाजपा प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह वाले बटन सफेद टेप से ढके हुए थे। इन शिकायतों के बाद विशेष चुनाव पर्यवेक्षक जो वर्तमान में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार भी हैं, ने फाल्टा का दौरा कर मामले की जांच की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने पूरे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया था।

pc- thejbt.com