Surya Grah Weakness: आपका भी सूर्य हैं कमजोर तो आने लगती हैं आपके सामने ये बड़ी समस्याएं

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के समय में लोग अपनी जन्म कुंडली जरूर बनवाते हैं, बच्चा होते ही मां बाप सबसे पहला काम ही यही करते है। सनातन धर्म में जो लोग कुंडली पर विश्वास रखते हैं, अगर उनके जीवन में कोई उतार-चढ़ाव आता है तो वे सोचने लग जाते हैं कि कहीं उनकी कुंडली में कोई समस्या है, दरअसल, ज्योतिष की मानें तो यदि सूर्य निम्न या कमजोर स्थिति में है तो व्यक्ति को न केवल करियर में बल्कि स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

आत्मविश्वास की कमी
अगर आप आत्मविश्वास में कमी महसूस कर रहे हैं तो समझ लीजिए की आपका सूर्य कमजोर है। सूर्य आत्मविश्वास का कारक है। इसकी कमजोरी से व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर घबरा सकता है।

बीमारियां होती हैं
सूर्य का संबंध शरीर की हड्डियों और दृष्टि से भी है। जब सूर्य की रोशनी कमजोर होती है, तो व्यक्ति को कम उम्र में ही चश्मा पहनने की जरूरत पड़ सकती है या जोड़ों में दर्द हो सकता है।

पिता से बात-बात पर झगड़ा
कुंडली में सूर्य पिता का प्रतिनिधित्व करता है, सूर्य के कमजोर होने पर पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं या पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सूर्य की एनर्जी को बढ़ाने वाले उपाय
सूर्य की आराधना करना, जैसे कि रोजाना सुबह उगते सूरज को जल अर्पित करना और सूर्य नमस्कार करना, बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी हासिल होती है। इसके अलावा रविवार को व्रत रखें, सूर्य देवता की पूजा करने से सूर्य को अधिक शक्ति प्राप्त होती है।

pc- rudraksha-ratna.com