Weather Update: राजस्थान में अप्रैल महीने में सर्दी का अहसास, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अप्रैल महीने में लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा हैं, प्रदेश में जारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है और एक यही कारण हैं जिसकी वजह से लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। वैसे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसल चौपट हो गई। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

कई जिलों में हुई बारिश
प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश रात तक रूक रूक होती रही। सीकर,नीमकाथाना सहित आसपास के इलाकों में देर रात तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।  जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश हुई। 

जाने कैसा रहेगा मौसम
तेज बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है। आज भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 9 अप्रैल से आगामी 4-5 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, 10 अप्रैल से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारशि होगी। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

pc- etv bharat