Weather Update: राजस्थान के 8 जिलों में आज आंधी के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट, जयपुर में छाएं बादल, तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। प्रदेश में जहां एक तरह तेज धूप लोगों को परेशान कर रही हैं तो वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेेज अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज शुक्रवार को राजस्थान के आठ शहरों में अंधड़ और तूफानी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से अलवर, डीग, झुन्झुनू, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी है।

सुबह से छाएं बादल
आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी सुबह से ही बादल छाएं हुए है। आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री (सामान्य से अधिक) की संभावना जताई है। 18 से 22 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 43 डिसी पार जाने की संभावना है। हालांकि 17 अप्रेल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का थोड़ा असर देखने को मिल सकता है।

तापमान होगा उपर नीचे
तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन तीखी गर्मी बनी रहेगी। प्रदेश में गुरुवार को 10 शहरों में तापमान 41 डिग्री पार कर गया। जयपुर सहित 16 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री व इसके करीब पहुंच गया है। जयपुर में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। शहर में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार 17 अप्रेल को कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश की संभावना है।

pc- news18