Weather update: राजस्थान से विदा होने से पहले मानसून एक बार फिर दिखाएगा दम, इन जिलों हो सकती हैं भारी बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का अभी थमा हुुआ है। पिछले लगभग एक सप्ताह से प्रदेश में कही भी तेज बारिश की खबर नहीं है। ऐसे में अब माना जा रहा हैं की मानसून अपने विदाई के नजदीक है। लेकिन लौटने से पहले प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो तीन दिन बाद एक बार फिर मौसम सक्रिय होगा और राजस्थान के कुछ जिलों में एक बार फिर भारी बारिश होगी।

एक बार और होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो मानसून जाने से पहले एक बार फिर से बारिश होगी। ये बारिश भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार 26 सितंबर को प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बात बीते 24 घंटे के मौसम की करें तो पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इतना ही नहीं उमस ऐसी पड़ रही हैं की लोगों की हालात खराब है। 

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो सप्ताह के दूसरे दिन यानी के आज पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से मानसून की विदाई सोमवार से शुरू हो गई है, जो सामान्य से 6 दिन देरी से शुरू हुई है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 25 से 30 सितंबर तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

pc- bharatsamachartv.in