Weather update: राजस्थान में फिर से बढ़ी सर्दी, नहीं मिलेगी अभी राहत, उत्तरी भारत में बर्फबारी के कारण बदला मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मार्च का महीना चल रहा है  और लोगों को सर्दी सता रही है। जिन लोगों ने गर्मी आई समझकर गर्म कपड़े अंदर रख दिए थे उन्हें फिर से निकालने पड़े है। मार्च में फिर से एक बार राजस्थान में ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। राज्य के कई शहरों में तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है, जो कि इस मौसम में असामान्य है। इस सर्दी का कारण  पहाड़ों में हो रही बर्फबारी हैं और उन्हीं हवाओं के कारण यह सर्दी बढ़ रही है। 

बर्फबारी में बढ़ रही सर्दी
उत्तरी भारत में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव महसूस किया जा रहा है। बुधवार सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है, जिससे जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर समेत कई शहरों में अचानक सर्दी बढ़ गई है। हालात यह हैं की लोगों शाम होते होते और सुबह के समय गर्म कपड़े पहनने ही पड़ते है। दिन में हालांकि धूप रहती हैं, लेकिन हवाएं तेज चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 मार्च से गर्मी का पहला चरण शुरू हो सकता है, जिससे ठंड का प्रभाव कम हो सकता है।

तापमान में आई गिरावट
तापमान में की बात करें तो फतेहपुर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कृषि अनुसंधान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि मंगलवार के 12.5 डिग्री से लगभग 9.5 डिग्री कम है। तापमान में इस गिरावट के कारण ठिठुरन भरी सर्दी का असर बना हुआ है। लोग सर्दी से बचाव के लिए सुबह-सुबह अलाव जलाकर ताप रहे हैं, लेकिन धूप खिली हुई है। वहीं अगले 48 घंटे में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

pc-bhaskar