Weather update: राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, सुबह शाम सता रही सर्दी, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv sharma
- 07 Feb, 2025
![](/storage/07-02-2025/1738898511_282636.jpg)
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ रही है। लोगों को बढ़ती ठंड से फिर से सर्दी का अहसास होेने लगा है। वैसे जनवरी के अंत में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। लेकिन अब मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी क्षेत्र में आज शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।
मौसम रहा ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम शुष्क रहा तथा जयपुर एवं कोटा संभागों में शीत लहर दर्ज की गई। वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 02.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को जयपुर में 10.4 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, कोटा में 8.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.4 डिग्री, बाड़मेर में 11.8 डिग्री, जैसलमेर में 8.9 डिग्री, जोधपुर में 10.8 डिग्री, बीकानेर में 8.5 डिग्री, चूरू में 6.2 डिग्री और माउंट आबू में 3.4 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
दिन में रहती हैं गर्मी
वैसे दिन के समय तेज धूप खिलने की वजह से सर्दी का असर खत्म सा हो जाता है। दोपहर में भले ही गर्मी का अहसास होता हो लेकिन शाम होते ही ठंड का असर दिखने लग जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक उत्तरी दिशाओं से आने वाली सर्द हवाओं का असर रहेगा। बाद में धीरे धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है और फरवरी के मध्य तक लोगों को गर्मी का असर दिखने लग जाएगा।
pc- kisan tak