Weather update: राजस्थान में कल से शीतलहर का अलर्ट, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी सर्दी, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 03 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मावठ बाद की सर्दी ने एक बार फिर से रंगत दिखा दी है। लोगों को सर्दी सताने लगी है। दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसके प्रभाव से हाड़ौती और शेखावाटी अंचल में नए साल की शुरुआत मावठ से हुई, वहीं शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली। मौसम विभाग ने 4 जनवरी से राज्य में कोल्ड-वेव चलने और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट की आशंका जताई है।
कैसा रहा तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ में 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर में 9.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.8 डिग्री, अलवर में 10.0 डिग्री, जयपुर में 11.8 डिग्री, सीकर में 10.0 डिग्री, कोटा में 14.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.4 डिग्री, बाड़मेर में 9.8 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो प्रदेश में 4 जनवरी से सर्दी का असर और तेज होने वाला है। आने वाले दिनों में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह और शाम कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है।
pc- kisan tak





