Weather update: राजस्थान में ठंडी हवाओं का असर, दिन में लोगों को सता रही धूप, अगले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी
- byShiv
- 19 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर देखने को मिल रहा हैं, प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली हैं और लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि राजधानी जयपुर में दिसंबर के इस महीने में भी लोगों को दिन में तेज धूप के साथ में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे के साथ अब हल्की ठंडी हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं। इन ठंडी हवाओं के असर से गुरुवार को शेखावाटी अंचल के अलावा अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया गया।
ठंडी हवाओं का दौर शुरू
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, चूरू और पिलानी क्षेत्रों के साथ-साथ नागौर और बीकानेर के आसपास के इलाकों में हल्की ठंडी हवाओं का प्रभाव सबसे अधिक रहा। इन क्षेत्रों में सुबह-शाम एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में घने कोहरे का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले एक-दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग क्या कह रहा
मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 19 से 22 दिसंबर के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्यत, शुष्क बना रहने के आसार हैं, मौसम विभाग की माने तो 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं का असर बढ़ेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
pc- naidunia.com






