Weather Update: राजस्थान में 29 और 30 मार्च को विक्षोभ का दिखेगा असर, आंधी के साथ कई जिलों में होगी बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। इस समय लोगों का गर्मी तो सता ही रही है। अब धीरे धीरे लू भी लोगों को परेशान करेगी।  लेकिन उसके पहले लोगों को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। जी हां मौसम विभाग की माने तो एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और उसके कारण कई जिलों में बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले भी तापमान में कुछ बढ़ोतरी होती है और ये बदलाव देखा भी जा रहा है। राजधानी जयपुर में भी बुधवार को बादल छाए रहे। माना जा रहा हैं की अब विक्षोभ 29 और 30 तारीख को आएगा। ऐसे में गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। 

मौसम विभाग की माने तो जोधपुर और बीकानेर संभाग में शुक्रवार और शनिवार को विक्षोभ के असर से कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेगी। इसके अलावा बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी उम्मीद है। विक्षोभ गुजरने के बाद तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

pc- up.punjabkesari.in