Weather Update: राजस्थान में आज भी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम अपने अलग अलग रंग दिखाने में लगा है। कभी गर्मी तो कभी बारिश हो रही है। वैसे सर्दी अब समाप्त हो चुकी हैं और लोगों को राहत भी मिली है। लेकिन गर्मी की दस्तक ने ही लोगों के पसीने छु़ड़ा दिए है। हालांकि अभी तो प्रदेश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं और इसी कारण थोड़ी राहत है, लेकिन आने वाले समय में लोगों गर्मी परेशान करने वाली है। 

प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 11 से 22 डिग्री के मध्य है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलोदी का 35.2 डिग्री दर्ज हुआ है। इसी के साथ मौसम विज्ञान केंद्र का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही प्रदेश का तापमान बढ़ेगा।

बता दें कही अभी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है, जिसके चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी प्रदेश के कई जिलों में रहेगा।

pc- sj