Weather Update: राजस्थान में कई जिलों में अच्छी बारिश, जयपुर में भी बरसे मेघ, आज के लिए अलर्ट जारी
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी सक्रिय दिखाई दे रहा है। आज राजधानी जयपुर में भी बारिश देखने को मिली। आईएमडी ने 7 से 10 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 7 से 9 अगस्त के दौरान कोटा, उदयपुर, भरतपुर और आसपास के इलाकों में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है।
हो रही बारिश
मौसम विभाग की माने तो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान अलवर, भरतपुर, डीग और धौलपुर में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 141 मिमी बारिश भरतपुर के कुम्हेर में रिकॉर्ड हुई।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा और टोंक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां मेघगर्जन, वज्रपात, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा और अत्यधिक बारिश की संभावना है। वहीं अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों तथा बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
pc- patrika





