Weather update: राजस्थान में गर्मी छुड़ा रही लोगों के पसीने, दो तीन दिन में फिर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है, दिन में धूप लोगों को सता रही है। साथ ही साथ लू के थपड़े भी अभी से चालू हो गए है। मार्च में ही जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। इसके असर से ज्यादातर जिलों में मंगलवार को पारा 40 डिग्री या उसके आसपास दर्ज किया गया। गर्मी का सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रहा है। बाड़मेर में तेज गर्मी के बीच तापमान मंगलवार को सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश की है संभावना
वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, इससे अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

विक्षोभ का दिखेगा असर
मौसम विभाग की माने तो राजधानी जयपुर में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है और सूरज की तपन के साथ हीटवेव का भी असर देखने को मिल रहा है। जयपुर में अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 और 27 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

pc- hindustan