Weather Update: राजस्थान में गर्मी दिखा रही रोद्र रूप, आज कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पास
- byShiv
- 11 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम अब दोहरा रूप दिखा रहा है। विक्षोभ की आंधी बारिश के बाद अब प्रदेश में एक बार फिर से आसमान से आग बरसने लगी है। प्रदेश फिर से आग भी भट्टी की तरह तपने लगा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और फलोदी जिलों मेें हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने इसके साथ ही भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, चितौड़गढ़ और बीकानेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिन और रात में गर्मी लोगों को सताएगी। रात में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेगी। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के बाड़मेर में दर्ज़ किया गया हैं, जहां पारा बढ़कर 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 46.3 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही जैसलमेर शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, फलोदी 46 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।
पश्चिम विक्षोभ भी हो रहा सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इससे आंधी और बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में आंधी बारिश गर्मी से राहत दिलाएगा, साथ ही धूल भरी आंधी और बरसात भी आम जनजीवन को प्रभावित करेंगी। झुंझनू, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आंधी बारिश का येलो अलर्ट है। मई के शुरुआती सप्ताह में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंधी बारिश का दौर रहा। लेकिन अब प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
pc- parbhat khabar






