Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में कुछ ही देर में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का दौर जारी हैं, हालांकि अभी तक राजधानी जयपुर में तेज बारिश देखने को नहीं मिली है। वहीं प्रदेश के कुछ कुछ जिलों में तेज बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार पूर्वी भारत से उठा यह सिस्टम अब कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है। गुरुवार से पूरे राजस्थान में बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों तेजी से बढ़ेंगे।

भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो आज बीकानेर, सलूंबर, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और श्रीगंगानगर जिलों और इनके आसपास के इलाकों में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन, झुंझुनूं, दौसा, करौली, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ के येलो अलर्ट जारी किया है।

अगस्त की शुरुआत में होंगी तेज बौछारें
मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह प्रदेश के 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नए मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार (31 जुलाई) को 5 जिलों और 1 अगस्त को 7 जिलों में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में भी प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा।

pc -aaj tak