Weather Update: राजस्थान में 7 से 10 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के का आसार, आज भी 23 जिलों में अलर्ट
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार मानसून की स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर है। हालांकि मौसम विभाग दावा कर रहा हैं की मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो 6 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ेंगी, जबकि 7 से 10 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
कहा हुई बारिश
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 6 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है।
23 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक समेत कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
pc- gaonconnection.com






