Weather update: राजस्थान में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट हुआ जारी, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी
- byShiv
- 16 Jul, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून तगड़ा मेहरबान हैं, जमकर बारिश हो रही हैं और हर जगह जलभराव हो रहा है। इस समय नदियों में तेज बहाव देखने को मिल रहा हैै। मानसून की तगड़ी सक्रियता की वजह से आज बुधवार 16 जुलाई को राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर, और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में भीषण बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इन जगहों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
हो रही जमकर बारिश
राजस्थान में मानसून की मेहरबानी जमकर देखने को मिल रही है, झमाझम बारिश के चलते प्रदेश के ज्यादातर जिले जलमग्न हो चुके हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार, आज 16 जुलाई को राजस्थान के उत्तरी भागों में बने डिप्रेशन और पूर्वी भारत की तरफ से उठे कम प्रेशर के क्षेत्र की वजह से मौसम में बड़े चेंजेस हुए हैं। मौसम केंद्र जयपुर की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार, आज बारां, कोटा, जयपुर, टोंक आदि जिलों मे बारिश हाहाकार मचा सकती है।
अलर्ट जारी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज पाली, जालौर, बीकानेर, सीकर, अलवर, नागौर, बाड़मेर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, अजमेर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़ समेत आसपास के जिलों में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, पाली और बूंदी आदि जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भीषण बारिश के वजह से हाहाकार की स्थिति मच सकती है।
pc- www.msn.com






