Weather Update: राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर, कई जिलों में आज के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग जयपुर की माने माने तो प्रदेश के कई इलाकों में मेघगर्जन, तेज अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी और मध्य राजस्थान के हिस्सों में वायुमंडल में बने दबाव के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। बाड़मेर, बालोतरा और जालौर जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

यहा होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग की माने तो राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जयपुर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ़, पाली, जोधपुर, ब्यावर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, करौली, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बूंदी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में मध्यम मेघगर्जन, वज्रपात और अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग तीनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, तेज मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अचानक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। बाड़मेर, बालोतरा और जालौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों के साथ-साथ हाड़ौती के बूंदी जिले में येलो अलर्ट प्रभावी है।

pc- ndtv ind