Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में छाए बादल, बारिश के आसार
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से मौसम बदलेन जा रहा है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के आसार बन रहे है। 24 अक्टूबर को राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है।
कई जिलों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर सहित उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, पूरे राजस्थान में बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम में इस बदलाव के बाद आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वैसे प्रदेश के कई जिलों में गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो चुका है।
बीकानेर संभाग में बारिश के आसार
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 24 अक्टूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्य रूप से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में दिखाई दे सकता है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी मौसम बदल सकता है।
pc- jagran





