Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड, जारी रहेगा शीतलहर का दौर, 19 जनवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
- byShiv
- 15 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भीषण ठंड का दौर जारी है। हालांकि राजधानी जयपुर में अभी से तापमान बढ़ोतरी के संकेत मिलने शुरू हो गए है। मकर संक्रांति के दिन दोपहर और रात में लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। इसके अलावा उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले रखा है। प्रदेश के कई जिलों में हालात ये हैं कि खेतों में फसलों पर जमी ओस की बूंदें बर्फ की चादर में बदल गई हैं। हालांकि, दोपहर की धूप तेजी दिखा रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
2 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 48 घंटों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप इसी तरह बना रहने की संभावना है। बीकानेर जिले का लूणकरणसर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, वहीं, सीकर के फतेहपुर में पारा 2.2 डिग्री दर्ज किया गया। नागौर और माउंट आबू जैसे इलाकों में भी तापमान 2 डिग्री के नीचे बना हुआ है।
जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 48 घंटों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप इसी तरह बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 18 जनवरी तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा,19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, यह स्थिति अगले 2-3 दिनों तक बनी रह सकती है।
pc- parbhat khabar





