Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड, नागौर में पारा पहुंचा -1.3 डिग्री, आज से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मावठ के बाद एक बार फिर से सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। एक बार फिर से प्रदेश में लोगों को कड़ाके की सर्दी सता रही है। राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण ठंड का दौर जारी रहा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पारा काफी गिर गया है। इस समय पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी हैं और उसके कारण ही रेगिस्तान इलाकों में ठंडी हवा लोगों को कंपा रही है। 

तापमान में गिरावट जारी
रविवार को नागौर में न्यूनतम पारा माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान 2.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 26 जनवरी को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई हैं, हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र और राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो 26 और 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे आज दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 27 जनवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

pc- etv bharat