Weather Update: राजस्थान में मानसून हुआ एक्टिव राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश, आज और कल के लिए अलर्ट जारी
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। सोमवार दिन से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में आज भी अच्छी बारिश देखने को मिली है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। वहीं उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान है
25-26 अगस्त को इन संभागों में बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की माने तो 25 और 26 अगस्त को कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने उदयपुर और अजमेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं जताएं है। 25 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, 26 अगस्त को भी इन संभागों में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 27 अगस्त को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 28 और 29 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में भी छिटपुट बारिश का अनुमान है।
16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 25 अगस्त को श्रीगंगानगर, पाली, करौली, बारां, डीग, चूरू, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, राजसमंद, हनुमानगढ़, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर और बीकानेर में आंधी-बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना बताई गई है।
pc- jagran




