Weather Update: राजस्थान में धीमा पड़ा मानसून, 19 अगस्त से फिर बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ी हुई है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर पूरी तरह थमने वाला नहीं है, पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है जताई गई है। वहीं 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं और कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम सुहावना रहा, लेकिन जहां बारिश नहीं हुई वहां उमस और गर्मी का असर बना रहा। 17 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कई इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

19 अगस्त से फिर बढ़ेगा बारिश का दौर
आईएमडी ने 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में भी इसी अवधि के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इससे 17 अगस्त के बाद राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि उपलब्ध ताजा अपडेट के अनुसार 17 अगस्त को राजस्थान के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का व्यापक अलर्ट नहीं है। 19 से 21 अगस्त के बीच कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की संभावना है।

pc- amar ujala