Weather Update: राजस्थान में मानसून पर ब्रेक, आगे भी मौसम रहेगा शुष्क, 16 जुलाई के बाद हो सकती हैं बारिश
- byShiv
- 14 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से इस बार मानसून रूठ गया है, बारिश पर ब्रेक लग गया हैं, और लोग एक बार फिर गर्मी से जूझ रहे है। जब मानसून की शुरूआत हुई थी तो अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद अब अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। आईएमडी के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश और पश्चिमी राजस्थान में तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।
नया तंत्र हो रहा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में 15 जुलाई की रात से नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 16 जुलाई से राजस्थान में फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि प्रदेश में लोगों को उमस परेशान कर रही है। पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।
यहां बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में अगले पांच से छह दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, उदयपुर, नागौर, शाहपुरा, फलोदी और जैसलमेर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो राजधानी जयपुर में 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
pc- amar ujala






