Weather Update: राजस्थान में रूठा मानसून, बारिश की कोई संभावना नहीं, 21 जुलाई से बरस सकते हैं मेघ
- byShiv
- 17 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून इस बार रूठ गया है। गांवों में तो चर्चाओं का बाजार गर्म हैं की इस बार प्रदेश में काल पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अब तक मॉनसून के तहत औसत से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पिछले एक सप्ताह से मॉनसून कमजोर हो गया है और प्रदेश में ना के बराबर बारिश है। मौसम विभाग ने गुरुवार से प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने की आस जताई थी, लेकिन कल भी मॉनसून कमजोर ही रहा, हल्की बूंदाबांदी के अलावा प्रदेश में कहीं बरसात नहीं हुई, आज भी मॉनसून की बरसात की संभावनाएं नहीं है।
राजस्थान में मॉनसून कमजोर
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मॉनसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर, यानी हिमालय की तरफ खिसक गई है। वर्तमान में यह ट्रफ लाइन जम्मू, बरेली और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण राजस्थान में मॉनसून की सक्रियता कमजोर पड़ी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग को उम्मीद है कि सोमवार से प्रदेश में मॉनसून फिर से एक्टिव होगा। 20 जुलाई के लिए 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, 21 जुलाई से राज्य में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 21 जुलाई से मेघगर्जन के साथ बारिश शुरू हो सकती है।
चूरू में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
बारिश में कमी के चलते प्रदेश में लोगों को गर्मी भी भयंकर परेशान कर रही है। जयपुर सहित कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, गुरुवार को चूरू में राज्य का सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बीकानेर में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। राजधानी जयपुर में गुरुवार को भी बरसात की एक बूंद नहीं गिरी।
pc- zee news






