Weather Update: राजस्थान में मानसून पड़ा कमजोर, अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, आज यहा हो सकती हैं बारिश
- byShiv
- 22 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ चुकी है। इस समय प्रदेश में बारिश ना के बराबर है। वैसे प्रदेश के लिए इस बार का मानसून कमजोर रहा है। लेकिन 22 अगस्त यानी के आज से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट किया गया जारी
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। धौलपुर और करौली में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
कमजोर पड़ रहा मानसून
मौसम विभाग की माने तो 22 अगस्त के बाद मानसून की गतिविधियों में फिर कमी आने का अनुमान है और 23 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में शनिवार को होने वाली बारिश के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। आईएमडी के अनुसार 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों या कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
pc- aaj tak






