Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई जारी, आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ेगी गर्मी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई लगभग लगभग हो चुकी है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट सकता है। आईएमडी के अनुसार, मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इन सबके बीच में 21 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग की माने तो बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 5-7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 5-6 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है।

आज यहां हो सकती हैं बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 21 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारां, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 5-7 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय धूप तेज होने और तापमान बढ़ने की संभावना है।

pc- aaj tak