Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई...आज इन जिलों में हो सकती हैं बारिश, गर्मी दिखाएगी असर
- byShiv
- 22 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून वापसी की रेखा अब जैसलमेर, नागौर और सीकर से गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इस बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
अब गर्मी दिखाएगी असर
मौसम के शुष्क रहने से अब गर्मी अपना असर दिखाएगी। जैसलमेर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है।
आज यहां हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को भी इन दोनों संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लिए 22 सितंबर को व्यापक भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 35-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
pc- india tv hindi




