Weather update: राजस्थान में लोगों को सुबह शाम सता रही ठंडी हवाएं, जाने कैसा रहेगा आगे का मौसम
- byShiv
- 08 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बदलते मौसम का असर दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी अपना जोर दिखा रही है। कई जिलों में शीत लहर के कारण सर्दी बढ़ी हुई है। वही दिन की धूप से लोगों को थोड़ा आराम भी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश के बाद प्रदेश में ठंड दोबारा से लोगों को परेशान कर रही है। राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी के प्रभाव में और वृद्धि होने की संभावना है।
बढ़ेगा अब पारा
मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों में राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा। विभाग के अनुसार, प्रदेश में शीतलहर की भी संभावना नहीं है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें, तो बीते 24 घंटों के दौरान जयपुर और कोटा संभाग के कई क्षेत्रों में शीतलहर दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
इतना रहा न्यूनतम तापमान
वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो करौली में 3.8 डिग्री, माउंट आबू में 4 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, सिरोही में 5.3 डिग्री, दौसा और चूरू में 5.6 डिग्री, संगरिया में 5.2 डिग्री, अंताबरण में 5.7 डिग्री, वनस्थली में 6.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.2 डिग्री, पिलानी और चित्तौड़गढ़ में 6.4 डिग्री, सीकर और डबोक में 7 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
pc- mpbreakingnews.in