Weather update: राजस्थान में लोगों को सर्दी से राहत, तापमान में हुई बढ़ोतरी, 22 जनवरी से बारिश के आसार
- byShiv
- 19 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को सर्दी से राहत मिली है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बढ़़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हैं। बादलों के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। करीब 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रदेश में करौली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अलवर में 6.4, फतेहपुर में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
राजधानी में दिखा गर्मी का असर
जयपुर में दिन में भी लोगों को सर्दी से राहत मिली। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में लोगों को तेज धूूप के साथ में गर्मी का अहसास हुआ। पिछले तीन दिन में जयपुर के न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
होगी पहली मावठ
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश यानी मावठ की संभावना है, यह इस साल की पहली मावठ होगी। जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्रों में 22 से 23 जनवरी को और जयपुर व भरतपुर संभाग में 23 से 24 जनवरी को बरसात की संभावना है। विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद एक बार फिर से सर्दी बढ़ेगी।
pc- hindustan






