Weather Update: राजस्थान में लोगों को करना होगा अब बारिश का इंतजार, सुस्त पड़ा मानसून, 12 सितंबर से हो सकता हैं एक्टिव...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सुस्त पड़ गया हैं, बता दें कि अब कुछ दिनों बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। हालांकि एक बार अभी फिर से राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने के आसार नजर आ रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर और आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 8 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। अगले करीब एक सप्ताह तक व्यापक बारिश का दौर थमने के आसार हैं। हालांकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कमजोर रहेगा मानसून
आईएमडी के अनुसार 8 से 10 सितंबर के बीच राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं। इस दौरान प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना कम है। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में स्थानीय परिस्थितियों के कारण हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में ज्यादातर जगह मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 8 सितंबर को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान में 8 सितंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा। भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

12-13 सितंबर से फिर बारिश के संकेत
मौसम विभाग की माने तो 12 और 13 सितंबर से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। इस दौरान पूरबाई हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है, इसके चलते पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में कई स्थानों पर खंड-खंड बारिश हो सकती है।

pc- aaj tak