Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में बरसे बादल, मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल, आज भी बारिश के आसार
- byShiv
- 19 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की विदाई नजदीक हैं, लकिन उसके पहले एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला गया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है, वहीं पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 सितंबर को भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगी है।
मानसून वापसी गतिविधियां शुरू
मौसम विभाग की माने तो 19 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। पिछले 24 घंटे में डूंगरपुर जिले के आसपुर में सबसे अधिक 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सलूंबर, अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 19 सितंबर को कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई है।
यहां हुई भारी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, सबसे अधिक बारिश डूंगरपुर जिले के आसपुर में 200 मिलीमीटर दर्ज हुई। इसके अलावा डूंगरपुर, सलूंबर, अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
pc- firstindianews.com






