Weather Update: राजस्थान में बारिश पर ब्रेक, सुस्त पड़ा मानसून, कुछ जिलों में हो सकती हैं हल्की बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम अभी सुस्त पड़ा हुआ हैं, जिसके चलते प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।  जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मानसून कमजोर रहेगा और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रह सकता है।

पूर्वी राजस्थान यहां हो सकती हैं बारिश 
मौसम विभाग की माने तो जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जिन जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है, उनमें जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, झुंझुनूं और चूरू के कुछ इलाके शामिल हैं। 20 से 23 अगस्त के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून
मौसम विभाग जयपुर की माने तो पश्चिमी राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन मानसून कमजोर रहने का अनुमान है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है, हालांकि बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में 20 से 22 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

pc- aaj tak