Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर, आज भी 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 27 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून इस समय एक्टिव है। प्रदेश में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के बीच 27 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है, हालांकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है, जबकि 27 और 28 अगस्त को कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
कमजोर पड़ेगा मानसून
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक कमजोर मानसूनी परिस्थितियां रहने का अनुमान है। 26 अगस्त को राज्य में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 27 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 27 और 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 28 अगस्त को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग, 29 अगस्त को कोटा और उदयपुर संभाग तथा 30 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा और झालावाड़ में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
pc- firstindianews






