Weather Update: राजस्थान के पांच संभागों में बारिश का दौर रहेगा जारी, कल से प्रदेश में कमजोर पड़ेगा मानसून

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती हैं। आईएमडी के अनुसार, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। जबकि बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

भारी बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग ने आज राजस्थान में भारी या अतिभारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। कुछ स्थानों पर मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश जरूर हो सकती है, मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी, वहीं बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश जारी रह सकती है। 15 अगस्त से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होगा।

आज इन संभागों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट है।

pc- aaj tak