Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, आज से प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान में आ सकती हैं गिरावट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम अभी लोगों को परेशान कर रहा हैं, भयंकर वाली गर्मी लोगों को सता रही है। हालात यह हैं की तेज धूप में निकलना भी मुश्किल हो रहा है और लू के गर्म थपेड़ों ने जिना मुश्किल कर रखा है। रात में भी लोगों को गर्म हवा सता रही है। लेकिन एक दो दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के लिए नया और विस्तृत अपडेट जारी किया है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो पिछले कई दिनों से पूरा राजस्थान भीषण गर्मी और लू की चपेट में था, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था, लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आंधी और बारिश का यह दौर आगामी 30-31 मई को अपने चरम पर होगा। इस दौरान प्रदेश के एक बड़े हिस्से में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

तापमान में आ सकती हैं कमी 
आंधी-बारिश की इन गतिविधियों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से आम जनजीवन को काफी राहत महसूस होगी। जून के पहले सप्ताह में भी कुछ स्थानों पर मौसम का यह मिजाज जारी रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ धूलभरी आंधी और मेघगर्जन की पूरी संभावना है।

pc- parbhat khabar