Weather update: राजस्थान में गर्मी का दिखने लगा असर, तापमान पहुंचा 31 डिग्री के पार, दिन में चुभने लगी धूप

इंटरनेट डेेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव आ रहा है। सर्दियों के जाने के साथ ही अब गर्मियों की शुरूआत होने वाली है। हालांकि अभी रात के समय लोगों को सर्दी सता रही है। सुबह के समय भी लोग गर्म कपड़ो में नजर आते है। वहीं बुधवार को अचानक बढ़े तापमान और हवा में नमी की अधिक मात्रा की वजह से बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के इलाकों में आसमान में बादल छाएं रहे। वहीं, न्यूनतम-अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है।

बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश फैफाना (हनुमानगढ़) में 3.0 मिमी दर्ज की गयी। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की माने तो राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है, जिससे बारिश या आर्द्रता की स्थिति नहीं बनेगी। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

pc- aaj tak