Weather update: राजस्थान में होली पर गर्मी छुड़ाएगी पसीने, तापमान पहुंचा 35 डिग्री के पार, बढ़ेगा 2 से 3 डिग्री तापमान
- byShiv
- 02 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में आज होली का पर्व मनाया जा रहा हैं, लेकिन गर्मी ने लोगों के अभी से पसीने छुड़ा दिए है। आज 2 मार्च हैं और राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे है। होली से पहले ही राजस्थान में सर्दी की विदाई हो चुकी है, गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं प्रदेश के 28 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।
कितना रहा तापमान
मौसम विभाग की माने तो राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है, जिससे आने वाले समय में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटो के दौरान सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा,प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
मौसम केंद्र जयपुर की माने तो आगामी दो दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन होली और धुलंडी के आस-पास तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक राजस्थान के कई शहरों में हीटवेव यानी लू का दौर शुरू होने की आशंका है।
pc- moneycontrol.com






