Weather Update: राजस्थान में गर्मी का सितम, भीषण लू का दौर जारी, आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे ही लोगों का दिन के समय में तो घर से निकलना मुश्किल हो ही रहा हैं, रातों में गर्म  हवाओं के कारण लोगों को सोना मुश्किल हो रहा है। पूरे राजस्थान के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। केवल माउंट आबू शहर का तापमान 40 डिग्री से कम है। तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों झुलसा रही है। 

अभी और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पूर्वी राजस्थान की बात करे तो गर्मी यहां भी सताने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकांश भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। गर्मी के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे है।

इन जिलों में अलर्ट 
मौसम विभाग की ओर से आज अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में गर्मी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गर्मी के कारण अभी हालात खराब बने हुए है। आने वाले दिनों में गर्मी अभी और भी परेशान करेगी। इसके साथ में बारिश के अभी कोई आसार नहीं है।

pc- jagran