Weather Update: राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप, तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार, हीटवेव का अलर्ट जारी
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस समय एकदम चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालात यह हैं की लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राज्य में कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की माने तो राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने और हीटवेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
लगाातार बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ में 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अजमेर में 38.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 40.4 डिग्री, अलवर में 39.8 डिग्री, जयपुर में 39.7 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। आज 22 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है। उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हीट वेव चलने की संभावना है। वहीं जोधपुर संभाग में 22-23 अप्रैल को धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं।
pc- navodayatimes.in






