Weather update: राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, आज भी बारिश का अलर्ट
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम बदल गया हैं, आज बारिश और ओले गिरने से एक बार फिर से हल्की ठंड बढ़ गई है। राजधानी जयपुर में भी सुबह 4 बजे के आस पास गरज चमक के साथ में बारिश हुई। अब एक दो दिन में पारे में गिरावट आने के साथ ही हल्की सर्दी रहेगी। आज सुबह भी ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। मंगलवार को नागौर के अलावा सीकर, पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन में भी जमकर बरसात हुई।
आज भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बुधवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान करौली में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश का अलर्ट
विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में होने तथा कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार शाम को नागौर जिले में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। नागौर के अलावा सीकर, पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन में भी जमकर बरसात हुई।
pc- firstindianews.com






