Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, आज से नौतपा हुए शुरू, हीटवेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस समय झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। अगर आप इस मौसम में घर से बाहर निकल रहे और वा भी दोपहर में तो फिर आपके लिए रिस्क हो सकता है। जी हां अभी प्रदेश में तेज धूप और हीट वेव के कारण स्थिति खराब है। आज से नौतपा की भी शुरूआत हो चुकी हैं तो गर्मी और भी बढ़ने वाली है। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप आगे आने वाले दिनों में देखने को और मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। 26 और 27 मई तक प्रदेश के कई जिलों का तापमान 47 डिग्री या उससे भी और अधिक होने की संभावना है।

हीटवेव की चेतावनी जारी 
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हीटवेव की वजह से और स्थित बिगड़ेगी। इस दौरान लू के थपेड़े लोगों को और बेहाल करेंगें मौसम विभाग ने तीव्र हीटवेव की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो प्रदेश में श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। 

21 शहरों में येलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने आज 21 शहरों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट और 3 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझनू, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, श्रीगंगानर में हीटवेव का येलो अलर्ट और बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान जताया है। 

pc- abp news