Weather update: राजस्थान में अगले सप्ताह से बारिश के संकेत, नया पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव
- byShiv
- 14 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का मौसम अब अपने अंतिम चरणों में हैं, इसके साथ ही गर्मी का असर भी दिखाई देने लगा है। सुबह शाम की सर्दी को छोड़ देते तो दोपहर में अब लोगों को पसीनंे आने लगे है। ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
बढ़ रहा हैं तापमान
बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। लेकिन इस बीच राजस्थान में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है।
हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में सर्दी विदा होने से पहले एक बार फिर से झटका दे सकती है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किए हैं उसके अनुसार 19 से 27 फरवरी के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं हिमालय पर एक नया तूफान एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से ठंडी उत्तरी हवाएं चलेंगी। इसमें 16 से 20 फरवरी तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश का एक नया सिस्टम भी तैयार हो रहा है। इसमें 19 से 20 फरवरी तक उत्तरी इलाकों में तथा 21 से 27 फरवरी तक प्रदेश भर में बारिश की संभावना है।
pc- hindustan